फतेहपुर, अगस्त 10 -- Fatehpur News: छिवलहा। भाकियू अराजनैतिक के नेता अंकित सिंह चौहान ने बेरागढ़ीवा से पलिया बिजली उपकेंद्र को जाने वाली 33 हजार की एचटी लाइन का फीता काटकर शुभारंभ किया। कहा कि इस नई लाइन की शुरुआत होने के बाद किसानों, व्यापारियों सहित आम उपभोक्ताओं को बेहतर आपूर्ति मिल सकेगी। वहीं एक्सईएन खागा महावीर सिंह ने कहा कि एचटी लाइन के अलग हो जाने के बाद पलिया के साथ ही सिठौरा उपकेंद्र से पोषित होने वाले उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सकेगी जिससे उन्हे राहत होगी। इस मौके पर राममिलन, अजय प्रजापति, लवकुश सिंह, संजय तिवारी, बाबूलाल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...