Fatehpur News: एचटी की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी की मौत,नहर में फेंका
फतेहपुर, सितम्बर 4 -- Fatehpur News: मलवां। थाना से महज 100 मीटर दूर कोटिया रोड पर शुक्रवार को एचटी लाइन की चपेट में आने से राष्ट्रीय पक्षी मोर की मौत हो गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे संविदा लाइनमैन सागर ने तार से मोर को नीचे उतारा। इसके बाद कुछ लोगों ने मृत मोर को उठाकर नहर में फेंक आए। आरोप है कि घटना की सूचना वन विभाग को नहीं दी गई। जानकारी पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित लोगों से पूछताछ की। हालांकि वन विभाग को सूचना नहीं दिए जाने को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। वन विभाग ने दावा किया कि राष्ट्रीय पक्षी की मौत के बाद नियमानुसार वन विभाग को सूचना देकर शव का निस्तारण कराया जाना चाहिए था। थाना प्रभारी रमाशंकर सरोज ने बताया कि मृत मोर का जलप्रवाह करा दिया गया है। वहीं वन विभाग के जिम्मेदारों का कहना है कि मृत मोर का जलप्रवाह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.