Fatehpur News: एग्रीकल्चर फीडर के ट्रांसफार्मर से हो रहा तेल चोरी
फतेहपुर, जुलाई 8 -- Fatehpur News: सुल्तानपुर घोष। क्षेत्र में इन दिनों ट्रांसफार्मरों से तेल चोरी करने के मामले बढ़े हुए हैं जिससे किसानों में हड़कंप मचा है। एग्रीकल्चर फीडरों की रोस्टिंग के दौरान होने वाली तेल चोरी की घटनाओं से जहां ट्रांसफार्मरों के जलने की संभावनाएं बन रही हैं वहीं धान की रोपाई भी प्रभावित होने से इंकार नहीं किया जा सकता। सुल्तानपुर घोष उपकेंद्र से पोषित होने वाले एग्रीकल्चर फीडरों से तेल चोरी के मामलों के चलते किसानों के साथ ही विभाग की परेशानियां बढ़ी हुई हैं। इस उपकेंद्र के तहत आने वाले जगजीवनपुर-सेमौरी फीडर में एग्रीकल्चर फीडर में लगे 63 केवीए ट्रांसफार्मर का तेल चोरों ने पार कर दिया। जिसके बाद इजूरा बुजुर्ग घोष फीडर, मंडवा फीडर आदि में लगे ट्रांसफार्मर का भी तेल चोरों द्वारा पार कर दिया गया। क्षेत्रीय लोगो का कहना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.