Fatehpur News: एक ही रात दो घरों में सेंधमारी कर दो लाख की चोरी
फतेहपुर, जुलाई 23 -- Fatehpur News: खखरेरु। थाना क्षेत्र के बरहटा गांव में बुधवार रात चोरों ने एक ही रात में दो घरों में सेंधमारी कर नगदी सहित दो लाख के जेवर पार कर दिये। पीड़िता शायमा बानो ने बताया कि शाम को खाना-पीना खाकर परिवार समेत घर के बाहर टीनशेड के नीचे सो गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर के पीछे की दीवार में सेंध लगाई। सुबह भोर पहर जब नींद खुली तो देखा कि कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा था। खोजबीन करने पर पता चला कि अलमारी में रखे करीब डेढ़ तोला सोने के जेवरात और 20 हजार रुपये नगदी गायब हैं। चोरों ने पड़ोस में अर्जुन पासवान के घर में भी सेंधमारी का प्रयास किया। लेकिन वहां भूसा भरा होने के कारण चोर खाली हाथ ही फरार हो गए। थाना प्रभारी सत्य पाल सिंह ने बताया की मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। बहुत जल्द खुलास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.