फतेहपुर, अक्टूबर 16 -- Fatehpur News: फतेहपुर। इंडियन रेडक्रास सोसाइटी के चेयरमैन डा.अनुराग श्रीवास्तव ने कांशीराम कालोनी में डेंगू से बचाव की औषधियां प्रदान करने के साथ ही लागो को जागरुक किया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय, कम्पोजिट विद्यालय के करीब एक सैकड़ा बच्चों को डेंगू व अन्य संक्रामक बीमारियों से बचाव व रोगप्रतिरोधक क्षमता विकसित करने की होमियोपैथिक औषधि का निःशुल्क वितरण किया। इस मौके पर कमला गुप्ता, रेनूलता, रुबीना सुम्बुल, अभिनव श्रीवास्तव, सुरेश श्रीवास्तव आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...