फतेहपुर, सितम्बर 4 -- Fatehpur News: फतेहपुर। गत दिनों हाईवे पेट्रोलिंग स्टाफ के साथ लोधीगंज की सर्विस लेन में पानी निकालने का काम करने के दौरान की जाने वाली मारपीट व मोबाइल तोड़ने के मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एनएचएआई कानपुर के रूट मैनेजर अतुल यादव ने बताया कि दुर्घटना के मद्देनजर टीम द्वारा की जा रही जलनिकासी के काम में लगे कर्मियों के साथ मारपीट, गाली गलौच करने के साथ काम को रुकवाने के चलते जगदीश मौर्या व उनके साथी के खिलाफ तहरीर दी गई थी जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...