फतेहपुर, अगस्त 20 -- Fatehpur News: फतेहपुर। वाह नगर पालिका वाह, ऐसी सिल्ट सफाई..जय हो जिम्मेदारों...एक घंटे की बारिश में पूरा शहर पानी पानी, विकास सड़कों पर तैर रहा है, नगर पालिका ने शायद नालों की सफाई के बजाय पानी को सड़क पर रोककर रखने की नई व्यवस्था शुरु कर दी है। शहरवासियों को एक घंटे की बारिश में ही 'मुफ्त की जलयात्रा' करा दी गई। यह कुछ कमेंट हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियोज पर आये हैं। शहर की सड़कों पर भरे पानी के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं। जिन पर लोग तंज कसते हुए नगर पालिका की व्यवस्था पर कमेंट कर रहे हैं। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। बुधवार देर शाम हुई एक घंटे की बारिश में ऐसा नजारा दिखा कि मानो शहर ताल तलैया बन गया है। वर्मा तिराहे से ज्वालागंज तक सड़क का नजारा ऐसा था कि...