फतेहपुर, सितम्बर 29 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। विकास भवन सभागार में मंगलवार को विशेष संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक अभियान एवं फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक सीडीओ की अध्यक्षता में हुई। समीक्षा के दौरान मलेरिया व फाइलेरिया विभाग की ओर से गलत रिपोर्ट प्रस्तुत किए जाने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। सीडीओ पवन कुमार मीना ने कहा कि फाइलेरिया मुक्ति अभियान 19 नवंबर से सात दिसंबर तक चलेगा। अभियान के लिए माइक्रोप्लान तैयार कर पंचायती राज, आईसीडीएस, जिला पूर्ति, यूपीएसआरएलएम, नगर निकाय समेत संबंधित विभाग आपसी समन्वय से जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। ग्राम प्रधान, पार्षद, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से लोगों को दवा सेवन के लिए प्रेरित किया जाए। यह भी पढ़ें- Etawah Auraiya News: संचारी रोग नियंत्रण को 1 से ...