फतेहपुर, सितम्बर 2 -- Fatehpur News: फतेहपुर। अमर शहीद जोधा सिंह अटैया ठाकुर दरियाव सिंह मेडिकल कॉलेज में एक्स-रे फिल्म का स्टॉक खत्म होने से मरीजों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एक्स-रे कराने के बाद मरीजों को फिल्म उपलब्ध कराने के बजाय मोबाइल से स्क्रीन पर दिख रहे एक्स-रे की फोटो खींचकर दी जा रही है। इससे मरीजों को रिपोर्ट सुरक्षित रखने और आगे डॉक्टर को दिखाने में परेशानी हो रही है। बुधवार को यहां पहुंचे मरीजों ने बताया कि अस्पताल में एक्स-रे जांच कराने के बाद फिल्म मिलने की उम्मीद रहती है, लेकिन फिल्म उपलब्ध नहीं होने के कारण मोबाइल से फोटो खींचकर काम चलाया जा रहा है। कई बार मोबाइल कैमरे से खींची गई तस्वीर स्पष्ट नहीं आती। ऐसे में हड्डी या चोट से जुड़ी समस्या का सही आकलन करने में भी दिक्कत हो सकती है। वहीं, जिन मरीजों के पास स्मार्टफोन नहीं ...