फतेहपुर, सितम्बर 28 -- Fatehpur News: फतेहपुर। एआरटीओ कार्यालय में छापेमारी के दौरान बाहरी लोगों के पकड़े जाने और एक बाबू के निलंबन के बाद विजिलेंस जांच की आहट के बीच अब पूरा कार्यालय कैमरों की नजर में है। आरटीओ लखनऊ के निर्देश पर कार्यालय परिसर में 16 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। बाबुओं की टेबल, अलग-अलग पटल, कार्यालय के कमरे और ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक तक कैमरों की जद में हैं। यानी अब कार्यालय में कौन आया, किस पटल पर कितनी देर बैठा और किस कर्मचारी से मिला, इसकी निगरानी की जा रही है। एआरटीओ प्रशासन अपने कार्यालय से सभी कैमरों पर नजर रख रहे हैं। दरअसल, तीन सितंबर को डीएम के निर्देश पर एडीएम वित्त एवं राजस्व विनय पांडेय और एएसपी ज्ञान प्रकाश राय ने पुलिस बल के साथ एआरटीओ कार्यालय में अचानक छापा मारा था। इससे कार्यालय में अफरातफरी मच गई थी। इस द...