फतेहपुर, अगस्त 4 -- Fatehpur News: विजयीपुर, संवाददाता। किशनपुर थाना क्षेत्र से लापता किशोरी को पुलिस ने पड़ोसी युवक के साथ बरामद कर लिया लेकिन किशोरी की उम्र से जुड़े दो अलग-अलग प्रमाण पत्र मिलने से मामले में नया मोड़ आ गया है। अब विद्यालय के अभिलेखों की जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी। थाना क्षेत्र के एक गांव से शुक्रवार को लापता हुई किशोरी को मंगलवार को पुलिस ने पड़ोसी प्रमोद पटेल के साथ बरामद कर लिया। पीड़ित पिता ने आरोप लगाया था कि युवक उनकी 17 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था जिस पर पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। यह भी पढ़ें- स्कूल जाने को निकली किशोरी लापता बरामदगी के बाद पुलिस ने किशोरी की उम्र संबंधी दस्तावेजों की जांच की तो दो अलग-अलग विद्यालयों के प्रमाण पत्र मिले। एक में किशोरी बालिग और दूसरे में...