Fatehpur News: उमस भरी गर्मी में वायरल फीवर से बेहाल हो रहे लोग
फतेहपुर, अगस्त 1 -- Fatehpur News: फतेहपुर। उमस भरी गर्मी और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल की मेडिसिन ओपीडी में वायरल फीवर, पेट दर्द, सिरदर्द, उल्टी-दस्त और त्वचा रोग के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। शनिवार सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। पर्चा काउंटर से लेकर डाक्टरों के कक्ष तक भीड़ नजर आई। पिछले एक सप्ताह से वायरल संक्रमण तेजी से फैल रहा है। अधिकांश मरीज तेज बुखार, शरीर दर्द, गले में संक्रमण, कमजोरी और सिरदर्द की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं। वहीं दूषित खानपान और मौसम की नमी के कारण पेट दर्द, उल्टी-दस्त और गैस्ट्रो संबंधी समस्याओं के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। डाक्टर मरीजों की जांच कर दवाएं उपलब्ध कराने के साथ जरूरत पड़ने पर पैथालाजी जांच भी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.