Fatehpur News: उमस भरी गर्मी में बिजली कटौती से लोग बेहाल
फतेहपुर, जुलाई 5 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। उमस भरी गर्मी उस पर बिजली की समस्या जिससे लाखों उपभोक्ता प्रतिदिन हलकान हो रहे हैं। अघोषित कटौती के साथ ही होने वाले ब्रेक डाउन से उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पा रही है। चार दिन बाद चार उपकेंद्रो की आपूर्ति बहाल होने के बाद जहां उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली वहीं रविवार को दो उपकेंद्र के साथ छह फीडरों में ब्रेक डाउन हो गया। जिसके बाद कुछ स्थानों की आपूर्ति को तो बहाल करवा लिया गया लेकिन तीन फीडर अब भी ब्रेक डाउन हैं। शहर से लेकर गांव तक भीषण गर्मी के दौरान लोड अत्यधिक बढ़ जाने के कारण बिजली आपूर्ति भी लगातार प्रभावित हो रही है। बीते दिनों दरवेशाबाद ट्रांसमिशन के पावर ट्रांसफार्मर में फाल्ट आ जाने के कारण ब्रेकडाउन होने वाले बहुआ, दतौली, बिदंकी रूरल, बिंदकी टाउन उपकेंद्रों के ब्रेकडाउन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.