Fatehpur News: उमस भरी गर्मी में घमौरियां,खुजली व फंगल संक्रमण का ट्रिपल अटैक
फतेहपुर, जुलाई 7 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश और उसके बाद निकल रही तेज धूप के कारण उमस लगातार बढ़ रही है। उमस और भीषण गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर साफ दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल में त्वचा संबंधी समस्याओं के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। सबसे अधिक परेशानी छोटे बच्चों, बुजुर्गों और बाहर काम करने वाले लोगों को हो रही है। माथे, गर्दन, पीठ और जांघों पर छोटे-छोटे लाल दाने, घमौरियां, खुजली, लाल चकत्ते और फंगल संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। उमस भरी गर्मी और बिजली कटौती से लोग पसीना पसीना है। अत्यधिक पसीना निकलने और लंबे समय तक शरीर गीला रहने से त्वचा संक्रमण तेजी से फैल रहा है। कई मरीज त्वचा में जलन, खुजली और रैशेज की शिकायत लेकर अस्पताल पहुंच रहे हैं। छोटे बच्चों की त्वचा अधिक सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.