फतेहपुर, जुलाई 4 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। बारिश बाद शनिवार को निकली तेज धूप और बढ़ी उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। इसका सबसे अधिक असर जिला अस्पताल में देखने को मिला, जहां सुबह से ही मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालात ऐसे रहे कि ओपीडी पूरी तरह हाउसफुल नजर आई। शनिवार को अस्पताल में कुल 1180 मरीजों का पंजीकरण हुआ। चक्कर आना, पेट में दर्द, उलझन, बुखार, उल्टी-दस्त और कमजोरी की शिकायत लेकर बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंचे।

अस्पताल की व्यवस्था पर असर भीषण भीड़ के चलते अस्पताल की व्यवस्थाएं भी दबाव में दिखाई दीं। दवा वितरण कक्ष के बाहर करीब एक सैकड़ा मरीज और तीमारदार लंबी कतार में खड़े रहे, लेकिन वहां गर्मी से राहत के लिए सिर्फ एक पंखा ही चल रहा था। उमस के कारण कतार में खड़े मरीज परेशान होते रहे। कई बुजुर्ग और महिलाएं पसीने...