Fatehpur News: उपेक्षा की मार से खंडहर बना शहबाजपुर का सामुदायिक मिलन केंद्र
फतेहपुर, जुलाई 29 -- Fatehpur News: जोनिहां। खजुहा ब्लॉक के शाहबाजपुर गांव में वर्ष 2008 में निर्मित सामुदायिक मिलन केंद्र बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। कभी ग्रामीणों के सामाजिक आयोजनों के लिए बनाए गए इस भवन की अब हालत ऐसी हो गई है कि वह मलबे में तब्दील होता नजर आ रहा है। भवन के दरवाजे और खिड़कियां पूरी तरह जर्जर हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मिलन केंद्र अब सामाजिक गतिविधियों के बजाय मवेशियों के ठहरने का स्थान बन गया है। भवन के हाल में लकड़ी, कंडे, पशुओं का चारा और भूसा भरा रहता है। चारों ओर गंदगी फैली होने से इसका उपयोग करना संभव नहीं है। भवन में बिजली और पेयजल की कोई व्यवस्था नहीं है जबकि शौचालय भी पूरी तरह अनुपयोगी हो चुका है। रखरखाव के अभाव में भवन लगातार खस्ताहाल होता जा रहा है। मजबूरी में लोग यहां अपना सामान रखते हैं और बकरि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.