फतेहपुर, सितम्बर 22 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला स्तरीय उद्योग बंधु समिति, एमओयू क्रियान्वयन और एक जनपद एक व्यंजन योजना की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें डीएम निधि गुप्ता वत्स ने निवेश मित्र पोर्टल की समीक्षा की। कहा कि उद्यमियों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण किया जाए। समीक्षा के दौरान 417 आवेदनों के सापेक्ष 287 एनओसी जारी, पांच आवेदन निरस्त और 34 आवेदन उद्यमी स्तर पर लंबित मिले। वहीं विभाग स्तर पर 91 आवेदन लंबित पाए गए जिस पर डीएम ने अधिकारियों को समय से आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास, युवा स्वरोजगार और ओडीओपी योजनाओं में लंबित ऋण आवेदनों को जल्द स्वीकृत कर वितरण कराया जाए। वहीं बिंदकी में बिजली की ट्रिपिंग के मामले में 11 केवी...