फतेहपुर, नवम्बर 14 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता 28 करोड़ रुपये की लागत से 11 किलोमीटर लंबी नौबस्ता रोड का नवनिर्माण क्षेत्रवासियों के लिए भारी मुसीबत बनता जा रहा है। सड़क पर उड़ने वाले धूल के गुबार ने जीना मुहाल कर दिया है। स्थिति यह है कि इस मार्ग से गुजरना और आसपास रहना अब गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं को दावत दे रहा है।

धूल और अधूरे निर्माण से बढ़ी परेशानी सड़क पर लेवलिंग के बाद काम ठप होने और लगातार उड़ने वाली धूल के कारण राहगीरों, दुकानदारों और स्थानीय निवासियों को सांस लेने में भारी कठिनाई हो रही है। जानकार बताते हैं कि धूल के कणों के लगातार संपर्क में आने से फेफड़ों से जुड़ी गंभीर बीमारियां, जैसे दमा (अस्थमा), ब्रोंकाइटिस और गंभीर एलर्जी का खतरा तेजी से बढ़ गया है। इसके अलावा, हवा में उड़ते कचरे और धूल से आंखों में जलन, संक्रमण...