Fatehpur News: ई-रिक्शा में बस ने मारी टक्कर तीन घायल
फतेहपुर, अगस्त 17 -- Fatehpur News: फतेहपुर। हुसैनगंज थाना के बजंरगापुर गांव के पास सोमवार सुबह गंगा स्नान करने जा रहे ई रिक्शा सवार तीन श्रद्धालु घायल हो गए। ई रिक्शा में दो घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। सोमवार सुबह करीब 10 बजे ई-रिक्शा की बजरंगापुर गांव के पास बस से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में ई-रिक्शा में सवार केतन पुत्र मनोज शर्मा, लक्ष्मी पत्नी पाठक शर्मा और वाशु पुत्र पाठक निवासी पलिया, थाना हथगाम घायल हो गए। तीनों को पुलिस ने हुसैनगंज सीएचसी पहुंचाया जहां से लक्ष्मी और वाशु को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ई रिक्शा में सवार रहीं सलोनी शर्मा ने बताया कि तीन लोग चोटिल हुए हैं। थाना प्रभारी आलोक पांडेय ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। बस को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा करा दिया गया है। केस दर्ज क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.