Fatehpur News: इलाज के दौरान युवक की मौत
फतेहपुर, अगस्त 13 -- Fatehpur News: फतेहपुर। थरियांव थाना क्षेत्र के मंडासरांय गांव में करीब 20 दिन पहले सर्पदंश से घायल हुए 33 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान बुधवार शाम मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। मंडासरांय निवासी राजा सिंह का पुत्र योगेंद्र सिंह करीब 20 दिन पहले खेत में काम कर रहा था। इसी दौरान उसके कान में जहरीले सर्प ने डस लिया। हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे शहर के एक निजी नर्सिंग होम ले गए। बाद में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराकर उपचार कराया जा रहा था। बुधवार शाम उपचार के दौरान योगेंद्र ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.