फतेहपुर, अक्टूबर 2 -- Fatehpur News: गाजीपुर। थाना क्षेत्र के शाखा में गुरुवार दोपहर 15 वर्षीय किशोरी ने परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर जहर खा लिया था। जिसकी इलाज के दौरान शुक्रवार को मौत हो गई। शाखा गांव निवासी धर्मेन्द्र की पुत्री संध्या को परिजनों ने डांट दिया था। इसी बात से क्षुब्ध होकर उसने जहर खा लिया। हालत बिगडने पर परिजन जिला अस्पताल लाये। जहां हालत गंभीर होने पर मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। इलाज दौरान देर शाम उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...