Fatehpur News: इनामिया सपा नेता समेत 62 अपराधियों के पोस्टर जारी
फतेहपुर, सितम्बर 21 -- Fatehpur News: फतेहपुर,संवाददाता। पुलिस ने इनाम घोषित शातिर अपराधियों के नाम, पता, फोटो के साथ पोस्टर जारी किये हैं। इनकी सूचना देने वाले को पुलिस ने उन पर घोषित इनामी राशि देने की बात कही है। जारी सूची में सपा नेता हाजी रजा समेत 62 अपराधियों के नाम हैं। लंबे समय से जिले में दर्ज मुकदमों में वांछित चल रहे शातिरों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हुई हैं। पुलिस ने अब ऐसे अपराधियों के पोस्टर सोशल मीडिया पर जारी किये हैं। जारी हुई सूची में एक लाख से लेकर 10 हजार तक के इनाम घोषित अपराधियों के नाम हैं। सपा नेता हाजी रजा पर 25 हजार का इनाम घोषित है। इन पर आरोप है कि इनका अपराध करने का तरीका जमीन कब्जा करना, धोखाधड़ी आदि है। इसके अलावा बुजुर्ग महिला की हत्या में फरार चल रहे एक लाख के इनामी धाता थाना के अहमदपुर कुशंभा निवासी वार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.