Fatehpur News: आसमान से भी पहरा, ड्रोन से खाकी ने की निगरानी
फतेहपुर, अगस्त 28 -- Fatehpur News: बिंदकी। रक्षाबंधन पर्व पर नगर के बाजारों और प्रमुख चौराहों पर उमड़ी भीड़ के बीच सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने जमीन के साथ आसमान से भी पहरा दिया। बिंदकी पुलिस ने ड्रोन कैमरों को हवा में उड़ाकर प्रमुख चौराहों, बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और संवेदनशील इलाकों की निगरानी की। ड्रोन के जरिए पुलिस ने छतों और संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी की। रक्षाबंधन के चलते शुक्रवार को नगर के बाजारों और प्रमुख मार्गों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ बढ़ गई थी। बहनों और भाइयों की खरीदारी के साथ ही मिठाई, राखी और अन्य सामान की दुकानों पर भी भीड़ रही। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी थी। कोतवाली पुलिस लगातार क्षेत्र में भ्रमण करती रही। पुलिस ने ललौली चौराहा, गांधी चौराहा और खजुहा चौराहा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.