फतेहपुर, सितम्बर 8 -- Fatehpur News: विजयीपुर, संवाददाता। किशनपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर मजरे गढ़ा गांव में बारिश से गिरे मकानों का सर्वे कराने को लेकर मंगलवार शाम दो पक्ष आपस में भिड़ गए। लेखपाल के सामने शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। इसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर फायरिंग की सूचना डायल-112 पर दे दी। फायरिंग की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।भवानीपुर निवासी जय सागर उपाध्याय का बारिश के चलते कच्चा मकान गिर गया था। मंगलवार शाम लेखपाल गिरे मकानों का सर्वे करने पहुंचे। इसी दौरान गांव के किनारे कल्लू उपाध्याय ने भी अपने मकान का सर्वे कराने की बात कही। पहले सर्वे कराने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी और देखते ही देखते मारपीट हो गई। इस दौरान फायरिंग किए जाने का आरोप है। मारपीट में जय सागर के भाई पंकज उपाध्याय गंभी...