Fatehpur News: आलमपुर गेरिया में डेंगू मरीज मिलने पर विभाग अलर्ट
फतेहपुर, अगस्त 18 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। धाता ब्लाक क्षेत्र के आलमपुर गेरिया गांव में डेंगू का मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। कई दिनों से बीमार चल रहे युवक में डेंगू जैसे लक्षण मिलने के बाद उसका सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। दो दिन पूर्व आई रिपोर्ट में डेंगू की पुष्टि होने के बाद मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव पहुंची और निरोधात्मक कार्रवाई शुरू की।
बिमारी का पता आलमपुर गेरिया गांव निवासी 30 वर्षीय दिग्विजय कई दिनों से बीमार चल रहा था। स्थानीय अस्पताल में दिखाने के दौरान डाक्टर ने डेंगू जैसे लक्षण होने की जानकारी जिला मुख्यालय स्थित जिला मलेरिया कार्यालय को दी थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल लेकर जांच कराई जिसकी रिपोर्ट पाजिटिव आई। मरीज की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद मंगलवार को मुख्यालय से...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.