Fatehpur News: आर्य समाज द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी
फतेहपुर, सितम्बर 23 -- Fatehpur News: बिंदकी। कस्बा के ललौली चौराहा कुंवरपुर रोड स्थित आर्य समाज मंदिर के सामने दयानंद इंटर कॉलेज से बुधवार की सुबह आर्य समाज की प्रभात फेरी निकाली गई। प्रभात फेरी विभिन्न मार्गों में घूमी और लोगों को 24 से लेकर 27 सितंबर तक चार दिवसीय वेद प्रचार समारोह के बारे में जानकारी दी। प्रतिदिन सुबह 7:30 से 11:00 बजे तक यज्ञ के अलावा भजन तथा उपदेश होंगे तथा शाम 7:30 बजे से 9:30 बजे तक भजन उपदेश होंगे। जिसमें आर्य जगत के प्रसिद्ध विद्वान महा उपदेशक तथा भजन उपदेशक प्रवचन देंगे। आर्य समाज के प्रधान प्रेमधर, मंत्री जयप्रकाश, कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार के अलावा दयानंद इंटर कॉलेज के प्रबंधक वेद प्रकाश गुप्ता, डॉक्टर महेश आर्य सहित तमाम लोग रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.