फतेहपुर, अगस्त 23 -- Fatehpur News: फतेहपुर। ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को आयोजित मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले की हकीकत दावों से कोसों दूर नजर आई। स्वास्थ्य केंद्रों पर बुखार और मौसमी बीमारियों के मरीजों की भीड़ तो जरूर उमड़ी, लेकिन कई जगहों पर व्यवस्थाएं सिर्फ औपचारिकता बनकर रह गईं। कहीं लैब बंद मिलने से मरीजों को बाहर से जांच करानी पड़ी, तो कहीं डॉक्टरों की कमी और व्यवस्थाओं के अभाव में लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी। मेले में कुल 730 मरीजों ने इलाज कराया। गोपालगंज पीएचसी में दोपहर 12 बजे तक 55 मरीज पहुंचे। इनमें अधिकतर मरीज बुखार और महिला संबंधी जांच के लिए आए थे। लैब बंद होने के कारण मरीजों को जांच के लिए निजी केंद्रों का सहारा लेना पड़ा। अस्पताल में ट्रांसफर-पोस्टिंग के कारण भी व्यवस्थाएं प्रभावित होने की बात सामने आई। नवीन पीएचसी ...