फतेहपुर, अक्टूबर 10 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। एनएचएम संविदा स्वास्थ्य कर्मियों की हड़ताल और कार्य बहिष्कार का असर अब स्वास्थ्य सेवाओं पर साफ दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल स्थित आयुष विंग समेत जिले के सभी आरोग्य मंदिरों में तीन दिन से ताले लटके हैं। इससे इलाज की उम्मीद लेकर पहुंच रहे मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। खासकर आयुष पद्धति से इलाज कराने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मुख्यालय स्थित जिला अस्पताल के आयुष विंग में डॉ. केके पांडेय समेत तीन स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती है। यहां कार्यरत सभी कर्मचारी संविदा पर हैं। एनएचएम कर्मियों के कार्य बहिष्कार में शामिल होने के कारण आयुष विंग की सेवाएं भी प्रभावित हैं। यह भी पढ़ें- Farrukhabad Kannauj News: हड़ताली एनएचएम कर्मी अपनी मांगो पर अड़े, धरना जारी वहीं...