Fatehpur News: आत्मदाह के प्रयास की आरोपी महिला गिरफ्तार
फतेहपुर, जुलाई 4 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। सरकारी कार्य में बाधा डालने, लोक सेवकों को धमकाने और कार्रवाई के दौरान आत्मदाह का प्रयास करने के मामले में फरार महिला आरोपी को गाजीपुर पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है। आरोपी की गिरफ्तारी उसके घर से की गई है। गाजीपुर पुलिस ने बताया कि 30 जून को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई थी। कर्मचारियों को धमकाया और पेट्रोल डालकर जलने की धमकी दी थी। इसी दौरान एक महिला ने खुद को आग लगाने का प्रयास भी किया। जिसके आधार पर मुकदमे में धारा बढ़ाई गई। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने शनिवार सुबह आरोपी महिला को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.