फतेहपुर, जुलाई 26 -- Fatehpur News: विजयीपुर। बचपन में डीपीटी का टीका न लगना एक आठ साल की बच्ची के लिए भारी पड़ गया। महोली का डेरा (मजरा महावतपुर असहट) में बच्ची जानलेवा गलाघोंटू (डिप्थीरिया) बीमारी की चपेट में आ गई है। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से कानपुर रेफर किया गया है। बच्ची के डिप्थीरिया से पीड़ित मिलने के बाद करीब 500 की आबादी वाले इस मजरे में हड़कंप और दहशत का माहौल है। जानकारी के अनुसार, बच्ची को पिछले कुछ दिनों से गले में तेज दर्द, बुखार और खाना निगलने में तकलीफ हो रही थी। परिजनों ने इसे मामूली बुखार समझकर गांव के ही एक झोलाछाप डॉक्टर से दवा दिला दी। सही इलाज न मिलने से बच्ची की सांस फूलने लगी और गले से अजीब आवाजें आने लगीं。

टीका न लगना बना मुसीबत का कारण जब मामले की खबर स्थानीय आशा बहू को मिली, तो उसने तुरंत स्वास्थ्य विभ...