Fatehpur News: आटो व ई-रिक्शा में ओवरलोडिंग बन रही हादसे का सबब
फतेहपुर, जुलाई 27 -- Fatehpur News: फतेहपुर। शहर की सड़कों पर दौड़ रहे ऑटो और ई-रिक्शा अब आम लोगों की सुविधा से ज्यादा उनकी जान के लिए खतरा बनते जा रहे हैं। क्षमता से अधिक सवारियां भरकर फर्राटा भर रहे यह तिपहिया वाहन न सिर्फ हादसों को दावत दे रहे हैं बल्कि चालकोंकी मनमानी के कारण यह यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी बड़ा रोड़ा बन रहे हैं। इसके बावजूद परिवहन विभाग और यातायात पुलिस महज मूकदर्शन बनकर इनकी मनमानी को मौन सपोर्ट करती नजर आती है। शहर में करीब चार हजार ई-रिक्शा और लगभग एक सैकड़ा ऑटो का संचालन विभिन्न स्थानों से होता है। ई-रिक्शा में चालक के अलावा चार सवारियां तथा ऑटो में भी निर्धारित संख्या में सवारी बैठाने का नियम है। इसके बावजूद इन तिपहिया वाहनों के चालकों द्वारा मनमानी करते हुए आठ से दस सवारियां बैठाने से गुरेज नहीं किया जाता। इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.