Fatehpur News: आंखों की जांच कर वितरित किए चश्मे व दवाएं
फतेहपुर, अगस्त 22 -- Fatehpur News: जहानाबाद। कापिल मार्ग नरैनी मोड़ के पास स्थित शिशुपाल उत्तम मेमोरियल हाईस्कूल में शनिवार को निशुल्क नेत्र शिविर आयोजित किया गया। सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड चित्रकूट के अनुभवी डाक्टरों और नेत्र परीक्षण अधिकारियों ने विद्यालय के बच्चों की आंखों की जांच की। डा. अनिल डेनिया ने बच्चों का नेत्र परीक्षण कर उन्हें परामर्श दिया। जांच के दौरान जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क चश्मे और दवाएं उपलब्ध कराने की बात कही गई। शिविर में विद्यालय प्रबंधक एसएम उत्तम, प्रधानाचार्य अंकित शुक्ला समेत विद्यालय का स्टाफ मौजूद रहा। शिविर में बच्चों को आंखों की देखभाल के प्रति भी जागरूक किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.