Fatehpur News: आंकड़ों की गिनती वाले पौधे बिना रोपे ही सूखे
फतेहपुर, जुलाई 16 -- Fatehpur News: जहानाबाद/विजयीपुर। पौधरोपण करने तक सीमिति विभागों द्वारा इनका संरक्षण न किए जाने के कारण पौधे रोपित होने के साथ ही सूखना भी शुरू हो चुके हैं। न तो सिंचाई की व्यवस्था न ही संरक्षण की जिसके कारण पौधे सूखने लगे हैं। वहीं पीएचसी विजयीपुर में लक्ष्य पूरा करने के लिए पौधे तो ले जाए गए लेकिन उन्हे रोपित करना ही जिम्मेदार भूल गए। जिससे पौधे रखे-रखे ही सूख रहे हैं। जहानाबाद क्षेत्र के गांव चन्दीपुर में ग्राम प्रधान एवं सचिव द्वारा रोपित किए गये पौधों को रोपित किए अभी एक सप्ताह भी नहीं बीता लेकिन रोपित किए जाने वाले पौधे रखरखाव के अभाव में सूखने लगे हैं। कमोवेश ऐसा ही हाल ग्राम पंचायत बंथरा, मंगलपुर टकौली, एवं सरायं धरमपुर में रोपित किए जाने वाले पौधों का भी है। जहां पौधे तो रोपित किए जाने के लिए ले जाए गए लेकिन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.