Fatehpur News: अस्पताल परिसर की झाड़ियों से बढ़ा खतरा
फतेहपुर, अगस्त 17 -- Fatehpur News: जहानाबाद। सीएचसी परिसर में झाड़ियां व घास उग आने से मरीजों और कर्मचारियों की परेशानी बढ़ गई है। चिकित्साधीक्षक डा. जेपी वर्मा ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी पंकज सिंह को पत्र भेजकर सफाई कराने की मांग की है। पत्र में कहा गया कि झाड़ियों के कारण आवागमन में दिक्कत के साथ गंदगी और अस्वच्छता की स्थिति बनी हुई है। इनमें जहरीले कीड़े-मकोड़े और अन्य विषैले जीव-जंतु विचरण कर रहे हैं। इससे अस्पताल में रहने वाले डाक्टरों-कर्मचारियों और मरीजों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने के साथ अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.