Fatehpur News: अस्पताल के बाहर से कर्मचारी की बाइक चोरी
फतेहपुर, अक्टूबर 26 -- Fatehpur News: फतेहपुर। कोतवाली क्षेत्र में अस्पताल के बाहर खड़ी बाइक चोरी हो गई। शिवपुरम कॉलोनी आबूनगर निवासी सूरज यादव नेबताया कि वह अग्रसेन चौराहा के पास एक अस्पताल में नौकरी करता है। 23 अक्तूबर की रात करीब 11 बजे वह ड्यूटी पर पहुंचा और अपनी बाइक अस्पताल के बाहर खड़ी कर दी। भोर पहर करीब तीन बजे ड्यूटी के दौरान बाहर आया तो बाइक गायब थी। आसपास काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.