Fatehpur News: अस्पतालों में उल्टी-दस्त, पेट दर्द के बढ़े मरीज
फतेहपुर, जुलाई 14 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। उमस भरी गर्मी और मौसम में लगातार हो रहे बदलाव का असर लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। जिला अस्पताल से लेकर ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों तक मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। मंगलवार को जिला अस्पताल की कुल ओपीडी 1115 दर्ज की गई। डाक्टरों की मानें तो वायरल बुखार, सर्दी-जुकाम, उल्टी-दस्त, पेट दर्द, डिहाइड्रेशन और त्वचा रोग के मरीज सबसे अधिक पहुंच रहे हैं। सुबह से ही पर्चा काउंटर और ओपीडी कक्षों के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लगी रहीं। अस्पताल प्रशासन ने बढ़ती भीड़ को देखते हुए डाक्टरों और स्टाफ को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। लोगों को साफ पानी पीने, ताजा भोजन करने और उमस से बचाव के उपाय अपनाने की सलाह दी जा रही है。 यह भी पढ़ें- Gangapar News: ओपीडी में पहुंचे लगभग दो सौ मरीज, ज्यादा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.