फतेहपुर, जुलाई 16 -- Fatehpur News: फतेहपुर। खरीफ फसल में सूखा का भय और खाद वितरण में मनमानी से किसान दोहरी मार झेल रहा है। समितियों में ओवररेटिंग और गड़बड़ियों ने अफसरों की जिम्मेदारी सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। समितियों से लेकर निजी दुकानों में मनमर्जी के ढ़ेरों षिकायतों पर अधिकारियों ने निरीक्षण करते हुए एक दुकान का विक्रय पत्र निलंबित करते हुए दो समितियों और छह दुकानों को कारण बताओं नोटिस जारी किया है। जिले में खाद की परेशानियों से जूझ रहे किसानों की समस्याओं पर अफसर मैदान में उतर आए है। गुरूवार को असोथर व थरियांव क्षेत्र की उर्वरक दुकानों में पहुंचकर छापेमारी कर दी। विभागीय टीम ने समिति सरकी, समिति गाजीपुर, समिति असोथर के अलावा असोथर स्थित शिव खाद भण्डार, राम एंड संस, शिव बीज भण्डार, वीके ट्रेडर्स, आदर्श ट्रेडर्स, गुप्ता अग्रिजंक...