Fatehpur News: असलहे के बल पर घर में घुसे नकाबपोश बदमाश जेवर और नगदी ले भागे
फतेहपुर, अगस्त 21 -- Fatehpur News: फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के भिटारी गांव में गुरुवार देर रात नकाबपोश बदमाशों ने असलहे के बल पर घर में घुसकर महिला से जेवरात और नगदी लूट ली। वारदात के बाद परिवार में दहशत का माहौल है। महिला की तबियत खराब हो गई है। उन्हें परिजनों ने शहर के शांतिनगर स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ ही परिवार के सदस्यों से पूछताछ की। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ बदमाशों के भागने वाले रास्तों को भी ट्रेस कर रही है। भिटारी गांव निवासी रामकेश दीक्षित के मुताबिक घटना के समय वह घर पर नहीं थे। घर में उनका बड़ा बेटा और पत्नी मौजूद थे। इसी दौरान कुछ नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए और असलहे के बल पर परिवार को भयभीत कर दिया। इसके बाद बद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.