फतेहपुर, अक्टूबर 15 -- Fatehpur News: फतेहपुर संवाददाता। बांदा बहराइच मार्ग पर असनी गंगा पुल के पास गुरुवार सुबह दो ट्रकों की भिड़ंत होने से भीषण जाम लग गया। जिससे दोनों छोर पर करीब पांच किमी तक जाम लग गया। जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।जानकारी के अनुसार रायबरेली की ओर से आ रहे ट्रक में पीछे से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार जी भिड़ंत में दोनों ट्रकों के हिस्से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने यातायात बहाल कराने के लिए हाइड्रा मशीन मंगवाई और क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाने की कार्रवाई शुरू की।जाम से बदला बसों का रास्ताराजमार्ग पर यातायात बाधित होने से लखनऊ जाने वाली रोडवेज बसों समेत अन्य वाहनों को हुसैनगंज, डलमऊ और मुराई बाग के रास्ते लालगंज की ओर से निकाला गया। इससे या...