फतेहपुर, जुलाई 28 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता किशनपुर स्थित सर्वोदय इंटर कॉलेज में मंगलवार को छात्रों ने विद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं परिसर में एकत्र होकर प्रदर्शन करने लगे और जिलाधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। प्रदर्शन के चलते विद्यालय में पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित रही।छात्रों का आरोप है कि विद्यालय में अध्यापकों द्वारा सभी विद्यार्थियों के साथ समान व्यवहार नहीं किया जाता। इसके अलावा पीने के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है, जिससे उन्हें रोजाना परेशानी का सामना करना पड़ता है। छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि विद्यालय का भवन काफी जर्जर हो चुका है, इसके बावजूद उन्हें उसी भवन में बैठाकर पढ़ाई कराई जा रही है, जिससे हर समय किसी हादसे की आशंका बनी रहती है। यह भी पढ़ें- Moradabad New...