Fatehpur News: अवैध खनन की शिकायत पर जांच को पहुंची टीम
फतेहपुर, अगस्त 17 -- Fatehpur News: चौडगरा। कल्यानपुर थाना के रेवाड़ी खुर्द गांव में पैतृक भूमिधरी जमीन पर जबरन मिट्टी की खुदाई कराने की शिकायत पर खान इंस्पेक्टर और राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। गांव निवासी किसान संदीप सिंह ने डीएम से शिकायत कर आरोप लगाया था कि उसकी गाटा संख्या 397 की पैतृक भूमिधरी जमीन से रात में जबरन मिट्टी खोद ली गई। सुबह जानकारी होने पर जब उसने खुदवाई करवाने वालों से कारण पूछा तो उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट की गई। मामले की शिकायत के बाद खान इंस्पेक्टर नरेश कुमार और राजस्व लेखपाल उदित मौके पर पहुंचे। टीम ने स्थल का निरीक्षण कर खनन की स्थिति की जांच की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.