Fatehpur News: अवैध कब्जे की डीएम से शिकायत
फतेहपुर, सितम्बर 1 -- Fatehpur News: फतेहपुर। किशनपुर थाना क्षेत्र के फजलअलीपुर मजरे रामपुर के ग्रामीणों ने अवैध कब्जा किए जाने की शिकायत डीएम से की है। बताया कि गांव के लोगो द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर खरंजा लगाने से रोकते हुए उस पर कब्जा करने की नियत से काम बंद करवा दिया। जिससे बारिश के समय होने वाले जलभराव से आवागमन बाधित होने के साथ ही मकानों के गिरने की भी आशंकाएं उत्पन्न हो रही हैं। बताया कि विरोध करने पर गाली गलौच व मारपीअ तक की जाती है। शिकायत करने वालों में विशम्भर प्रसाद, हरीमोहन, रामचंद्र, रामू निषाद, मंजू, शिवप्रसाद, सरस्वती आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Roorki News: रास्ते की भूमि पर कब्जे का आरोप, जांच के आदेश
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.