Fatehpur News: अवकाश में भी नहीं रुकी राखियों की डिलीवरी
फतेहपुर, अगस्त 26 -- Fatehpur News: फतेहपुर। रक्षाबंधन के त्योहार पर बहनों का प्यार भाइयों तक समय से पहुंचे, इसके लिए डाक विभाग ने अवकाश के दिन भी अपनी जिम्मेदारी निभाई। सरकारी अवकाश होने के बावजूद मुख्य डाकघर के दरवाजे खुले रहे और गैर जिलों से बहनों द्वारा भेजे गए राखियों के पैकेटों को समय पर उनके भाइयों तक पहुंचाने के लिए पोस्टमैन पूरे दिन डाक वितरण में जुटे रहे। रक्षाबंधन त्योहारों पर डाक के माध्यम से भेजी जाने वाली राखियों की अहमियत को देखते हुए डाक विभाग ने विशेष व्यवस्था की थी। बारावफात के अवकाश के बावजूद मुख्य डाकघर में कर्मचारी और सभी पोस्टमैन पहुंचे। सुबह से ही राखियों वाले पैकेटों की छंटाई और वितरण का काम शुरू कर दिया गया। जिन राखियों को अलग-अलग मोहल्लों और ग्रामीण क्षेत्रों में पहुंचाया जाना था, उन्हें पोस्टमैन अपने साथ लेकर नि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.