फतेहपुर, अगस्त 12 -- Fatehpur News: बिंदकी। कोरवां गांव के 14 परिवारों के 31 सदस्य प्रतापगढ़ के मनगढ़ जाते समय अलियाबाद के पास पिकअप टकराई थी। हादसे में घायल श्रद्धालुओं को मेडिकल कॉलेज और कानपुर में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। चार दिनों तक चले उपचार के बाद महिला ने दम तोड़ दिया। मौत की पुष्टि के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। कोतवाली क्षेत्र के कोरवां गांव से बीते रविवार को 14 परिवारों के 31 सदस्य पिकअप में सवार होकर प्रतापगढ़ के मनगढ़ धाम दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान गाड़ी का स्टेयरिंग व ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पीपल के पेड़ से टकरा गई थी। हादसा होने से गाड़ी में सवार सभी श्रद्धालु घायल हो गए थे। जिसकी जानकारी पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया था। जिसमें से सात की हालत नाजुक देख कानपुर रेफर कर ...