फतेहपुर, जुलाई 16 -- Fatehpur News: फतेहपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत होने वाले डेवलपमेंट का उद्घाटन समारोह पूर्वक होना है। लेकिन काम में बरती जाने वाली अनियमितताओं के दाग छिपाने के लिए युद्ध स्तर पर काम को पूरा कराया जा रहा है। इसके लिए मंडलीय अफसरों ने रेलवे स्टेशन पर डेरा डाला है जो ढूंढ-ढूंढकर कमियों को दुरुस्त करवा रहे हैं। जिससे उद्घाटन से पूर्व ही दागों को छिपाया जा सके। रेलवे स्टेशन के डेवलपमेंट का काम जीएसयू (गति शक्ति यूनिट) द्वारा कराया जा रहा था। लेकिन काम पूरा होने से पहले ही धन के समाप्त हो जाने के चलते इसे अधूरे में छोड़ दिया गया। उद्घाटन की तिथि नजदीक आने पर अफसरों ने आनन-फानन शेष कामों को पूरा कराए जाने के लिए निरीक्षण शुरू किया। जिसके दौरान पाई जाने वाली कमियों को जल्द से जल्द दुरुस्त करवाए जाने के निर्देश दिए गए। इस...