फतेहपुर, अगस्त 1 -- Fatehpur News: विजयीपुर। सर्वोदय इंटर कालेज किशनपुर की अव्यवस्थाओं को लेकर जेन अल्फा के प्रदर्शन को लेकर हर किसी के मत अलग है। लेकिन अभावों में विद्यालय से पढ़ कर अफसर बने अधिकतर पुरातन छात्र घटना से आहत है। अधिकतर का मानना है कि सर्वोदय इंटर कालेज हमारी आत्मा है, यहां के शिक्षक हमारे भगवान हैं, आज उन्हीं के बदौलत हम सब अच्छे मुकाम पर है। प्रदर्शन से हम सभी के लिए गहरा आधात है, इससे देश व प्रदेश भर में हमारे विद्यालय की छवि दागदार हुई है। समस्याओं को प्रिसंपल के साथ मिल कर हल कराना चाहिए था। प्रबंध तंत्र की निष्क्रियता का मतलब प्रदर्शन नहीं

पुरातन छात्रों की राय पुरातन छात्र रवि कुमार सिंह वर्तमान में जिला न्यायालय में प्रधान सहायक है। इनका कहना है कि 25 साल पहले भी विद्यालय में मूलभूत सुविधाओं का अभाव था,तब भी प्रबंध...