Fatehpur News: अब गांव के पास ही किसानों को मिलेगी खाद
फतेहपुर, अगस्त 21 -- Fatehpur News: हसवा। भिटौरा ब्लाक के बरई खुर्द में बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड (पैक्स) मोहम्मदपुर कला के नवीन प्रतिष्ठान का उद्घाटन शुक्रवार को पूर्व विधायक विक्रम सिंह ने किया। कार्यक्रम में पहुंचने पर क्षेत्रवासियों और समिति पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। पूर्व विधायक ने कहा कि नवीन प्रतिष्ठान शुरु होने से क्षेत्र के किसानों को बड़ी सुविधा मिलेगी। अब किसानों को खाद और कीटनाशक लेने के लिए दूर स्थित समितियों का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। सहकारी समिति के अध्यक्ष अभिषेक प्रताप सिंह ने नवीन समिति की स्थापना में सहयोग के लिए पूर्व विधायक का आभार जताया। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के किसानों को सीधा लाभ मिलेगा। कार्यक्रम में सचिव आशीष प्रताप सिंह, अभिषेक प्रताप सिंह, आशीष लोधी, संतलाल पाल, मंडल अध्य...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.