फतेहपुर, अगस्त 20 -- Fatehpur News: बिंदकी। आवारा मवेशियों व खाद की समस्या को लेकर भाकियू अरा का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। अफसरों के न पहुंचने से पदाधिकारियों ने नाराजगी जताई। चेतावनी दी कि जब तक समस्या का हल नही हो जाता तब तक अनिश्तिकालीन धरना चलता रहेगा। गुरुवार को धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूनियन के मलवा ब्लॉक अध्यक्ष पुत्तन दुबे ने कहा कि किसानो की समस्याओं को लेकर प्रशासन अनदेखी कर रहा है। अफसरों की कार्यशैली बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जब तक मांगे पूरी नहीं होगी या लिखित रूप से आश्वासन नहीं दिया जाता। यह धरना प्रदर्शन अनिश्चितकालीन जारी रहेगा। खजुआ ब्लॉक अध्यक्ष अंगद सिंह ने कहा कि किसान लगातार आवारा मवेशी तथा खाद की समस्या को लेकर परेशान है। यह भी पढ़ें- Fatehpur News: खाद, पानी और बिजली पर किसानों का फूटा गुस्सा किस...