फतेहपुर, सितम्बर 30 -- Fatehpur News: फतेहपुर, संवाददाता। शासन की ओर से जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्रों के लिए नई प्रक्रिया लागू होना है लेकिन अफसरो ने अभी से ही काम पूरी तरह ठप कर दिया है। नतीजन ढ़ाई हजार से अधिक जन्म मृत्यु प्रमाण पत्रों की पेंडेंसी हो गई है। अधिवक्ताओं ने पूर्व आगाह किया था, अब प्रदर्शन करते हुए चेतावनी दी है। जिस पर अधिकारी ने प्रमाण पत्र बनाए जाने का आश्वासन दिया है।बिन्दकी तहसील में जन्म प्रमाण पत्र ना बनाए जाने को लेकर आदर्श अधिवक्ता संघ ने जमकर नाराजगी जाहिर करते हुए आवाज बुलंद की। अधिवक्ता संघ अध्यक्ष कल्यान सिंह यादव महामंत्री प्रतिभा पटेल के नेतृत्व में भारी संख्या में अधिवक्ताओं ने तहसील के अंदर नारेबाजी की। कहा कि जन्म मृत्यु के प्रमाण पत्रों की नई प्रक्रिया अभी लागू नहीं हुई है, इसके बावजूद अफसरों द्वारा प्रमाण ...