Fatehpur News: अपात्रों के नाम जोड़ने से किसान खफा
फतेहपुर, अक्टूबर 4 -- Fatehpur News: हथगाम, संवाददाता। भाकियू की मासिक बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा करने के साथ ही आवास योजना में अपात्रों के नाम जोड़े जाने पर नाराजगी व्यक्त की गई। किसानों ने समस्याओं से निजात को ज्ञापन भी सौंपा। ब्लाक इकाई की बैठक में गुफरान ने कहा कि आवास योजना की सूची में कई पात्र परिवारों के नाम छूट गए हैं जबकि अपात्रों के नाम शामिल किए गए हैं। उन्होंने पुन: सर्वे कराकर पात्रों के नाम जोड़ने की अपील की। साथ ही दो पंचायत सचिवों पर काम में लापरवाही और मनमानी का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की, किसानों ने बिजली से होने वाली समस्या के साथ ही गलत बिलिंग, ट्रांसफार्मर की समस्या आदि पर चर्चा करते हुए इससे निजात की मांग को खंड विकास अधिकारी संजय कुमार तिवारी को ज्ञापन सौंपा। यह भी पढ़ें- Purnia News: बीडीओ कार्या...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.